फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता....

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। अमर उजाला की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन समाइल्स के तहत शनिवार को ऊंचाहार के शिवमंगल मौर्य इंटर कॉलेज में कॅरिअर वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस मौके पर ऊंचाहार के एसडीएम केशवनाथ गुप्ता, कॉलेज के प्रबंधक डॉ. आरपी वर्मा समेत शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने कॅरिअर बनाने के संबंध में विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान होता है। शिक्षा के साथ हुनर हासिल करना भी जरूरी है ताकि अपने पैरों पर खड़े हो सकें। खुद को आत्मनिर्भर बनाएं और भविष्य संवारने का काम करें। बस हर काम में निरंतर प्रयास जरूरी है। मन लगाकर पढ़ें, अपनी मेधा को निखारें और नाम रोशन करें।
एसडीएम केशवनाथ गुप्ता ने कहा कि कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं होता है। देखने में भले ही मुश्किल लगता है लेकिन सही दिशा में निरंतर प्रयास करें तो रास्ते आसान लगने लगते हैं। ऐसा करके लक्ष्य हासिल करें और भविष्य संवारें।
विज्ञापन

प्रबंधक डॉ. आरपी वर्मा ने कहा कि प्रतिभाओं को निखारने और मेधा को चमकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाती है। विद्यार्थियों को ऐसी शिक्षा देनी चाहिए, जिससे वे अपना भविष्य संवार सकें। पढ़-लिखकर किसी मुकाम पर पहुंच सकें।
प्रधानाचार्य मीरा मौर्या ने कहा कि आज के युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा की बहुत जरूरत है। पढ़ाई-लिखाई के साथ युवाओं को कोई न कोई हुनर भी हासिल करते रहना चाहिए ताकि तकनीकी कौशल विकसित होने से अपने पैरों पर खड़े हो सकें।
प्रिवक्ता रशू सिंह ने कहा कि ऐसा नहीं कि सिर्फ पढ़-लिखकर ही कॅरिअर बनाया जा सकता है। खेलकूद में भी भविष्य को संवारा जा सकता है। किसी न किसी एक खेल को चुनें और उसमें निरंतर अभ्यास करके मुकाबले जीतें।
प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं को किसी दबाव में आकर पढ़ाई नहीं करनी चाहिए। कंप्टीशन की अंधी दौड़ में न भागें, अपना रुचिकर विषय चुनकर तैयारी करें। ऐसा करके ही अपने लक्ष्य को हासिल कर सकें
छात्रा वंदना सोनकर और कोमल ने कहा कि प्रतिस्पर्धा का दौर चल रहा है, जिसमें पूरी मेहनत से ही अपनी मेधा को निखारा जा सकता है। छात्रा नीलम पाल एवं शिवानी गौतम ने कहा कि छोटी-छोटी हार से निराश होने की जरूरत नहीं हैं। निरंतर प्रयास करें, सफलता जरूर मिलेगी। छात्रा साधना पांडेय और साध्वी शर्मा ने कहा कि पढ़ाई के साथ कौशल विकास पर भी ध्यान देना जरूरी है, जिससे अपने अंदर हुनर पैदा करें। छात्र अतुल कुमार और विवेक शर्मा ने कहा कि लक्ष्य तय करें, फिर उसे हासिल करने के लिए कार्ययोजना बनाकर निरंतर प्रयास करें, सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें