खीरों (रायबरेली)। न्यू सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज, खीरों में गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए। कक्षा-12 के छात्र अंकुश कुमार का फाइटर प्लेन उत्कृष्ट मॉडल चुना गया। इस मॉडल को प्रथम स्थान मिलने पर वेंकट रमण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
रॉकेट प्रोजेक्टर बनाने वाले हर्ष कुमार को दूसरा स्थान मिला। प्रभारी प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्याम शरण यादव ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञान प्रदर्शनी में अभिनीत ने स्मार्ट होम, आशीष ने फ्लोटिंग हाउस, हिमांशु गुप्ता ने प्रोजेक्टर, अभिनव ने हाइड्रोलिक क्रेन, अल्फिजा और अंशिका तिवारी ने सोलर सिस्टम का मॉडल प्रदर्शित किया।
इसी तरह दीपाली ने सोलर हाउस, मीनाक्षी ने एटीएम, वैशाली और यशी ने डीसी कूलर, अंशिम गुप्ता ने वाटर कंजर्वेशन, पूजा ने फ्लोटिंग हाउस, रिया सिंह ने सोलर हाउस प्रोजेक्ट पर काम किया। शुभि, चाहत और आयुषी ने भाप से बिजली बनाने का संयंत्र तैयार किया। रिया ने सौर मंडल, अभयपाल ने भूकंप घंटी, आकाश कुमार ने जेसीबी, सत्यम और शिवाय ने पानी बचाने का प्रोजेक्ट बनाया।
नंदिनी और वंशिका ने वालकेनो, हंसिका और काजल ने अपशिष्ट पदार्थों से बिजली बनाने का संयंत्र तैयार किया। अफरीन, शिवानी और आर्या ने हाड्रोलिक ब्रिज बनाया।
अभय, अभिनव त्रिवेदी, हिमांशु, अंकुश, शिवम, अक्षरा, शिवानी, सूर्यांशी ने भी बेहतरीन प्रोजेक्ट पर काम किया और अपना मॉडल प्रदर्शित किया। अतिथियों ने सभी मॉडल का अवलोकन किया और उनके बारे में छात्र-छात्राओं से पूछा। बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।