फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिखा जोश, चार दिन में सबसे अधिक लगे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बूंदाबांदी के बीच कोरोना का टीका लगवाने के लिए किशोर और किशोरियों में जोश देखने को मिला। चार दिन में गुरुवार को सबसे अधिक साढ़े पांच हजार किशोर व किशोरियों को टीके लगाए गए। जिलेभर में टीमों ने 28 हजार से अधिक लोगों को टीके की पहली व दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

कोल्ड चेन मैनेजर अनिरुद्ध शुक्ला ने बताया कि जिले में दो लाख से अधिक किशोर और किशोरियों में टीकाकरण के लिए पिछले सोमवार से टीकाकरण शुरू कराया गया है।
पहले दिन 618 और दूसरे दिन 1331 किशोर-किशोरियों को टीके लगाए गए। बुधवार को तीसरे दिन 4791 किशोर-किशोरियों ने टीके लगवाए। गुरुवार को 5520 किशोर और किशोरियों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं ने टीके लगवाए। एचईओ आभा सोनकर, कृष्णावती यादव, फार्मासिस्ट दिलीप मिश्रा, इंद्रेश तिवारी, अतुल कुमार आदि की टीम ने टीकाकरण कराया। जिले में गुरुवार को 28 हजार से अधिक लोगों को टीके लगाए गए।
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, अधीक्षक डॉ. राधा कृष्णन ने सीएचसी बच्चों में टीके लगवाए। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचकर टीमों ने 652 छात्र-छात्राओं को टीका लगाया। सीएचसी पर 292 लोगों को टीका लगाए गए।
बछरावां प्रतिनिधि के अनुसार, बारिश के बीच 775 बच्चों ने वैक्सीन लगवाई। रामदुलारी ताल्लुकेदारिया इंटर कॉलेज सेंहगो में 236, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 137, जीपीआरपी इंटर कॉलेज रामपुर सुदौली में 145, श्रीगांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में 108, सत्य अहिंसा इंटर कॉलेज गजियापुर में 62, उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज, बछरावां में 54, सीएचसी में 33 किशोर-किशोरियों को टीके लगाए गए। अधीक्षक डॉ. एके जैसल ने कहा कि प्रतिदिन टीकाकरण अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें