फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन रुकने के बाद दूसरे दिन भी 26 हजार लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना का टीका लगवा चुके लोगों को कोटे की दुकानों पर प्राथमिकता पर राशन देने के आदेश के बाद मंगलवार को दूसरे दिन भी सेंटरों पर भीड़ उमड़ी। जिले में 26 हजार से अधिक लोगों ने टीका लगवाया। टीकाकरण के दौरान भीड़ अधिक होने के कारण सेंटरों पर अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए जिले में कोटे की दुकानों पर राशन वितरण के दौरान कैंप आयोजन के आदेश दिए गए। 20 नवंबर से राशन वितरण के साथ ही टीकाकरण का काम शुरू किया गया है।
टीका लगवा चुके लोगों को प्राथमिकता पर राशन देने के आदेश के कारण बिना टीका लगवाए राशन लेने पहुंचे कार्डधारकों को वापस लौटाया गया, जिसके बाद पिछले दो दिन से टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ सेंटरों पर बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि मंगलवार को जिले में 26 हजार से अधिक लोगों ने विभिन्न सेंटरों पर पहुंचकर टीका लगवाया। इसमें राशन कार्ड धारकों की संख्या काफी है। लगातार टीकाकरण की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें