फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25.25 लाख कीमत का 631 क्विंटल मैदा, सूजी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। होली पर मिलावटखोरों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान बुधवार को एफएसडीए की टीम को बड़ी सफलता मिली। टीम ने अमावां रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में सांवरिया फूड्स में छापा मारा गया।
विज्ञापन

आशंका होने पर मैदा और सूजी के चार नमूने सील किए। 25.25 लाख रुपये कीमत का 631 क्विंटल मैदा व सूजी सील की गई है। खोवा मंडी में भी 10 हजार रुपये कीमत का 50 किलो खोवा नष्ट कराया।
बुधवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव, एफएसओ अरुण कुमार, स्वाती सिंह, राजेश तिवारी, अंजली श्रीवास्तव आदि की टीम ने मिल एरिया स्थित सांवरिया फूड्स में छापा मारा।
विज्ञापन

मैदा और सूजी की पैक बोरियों की जांच की गई तो किसी भी बोरी पर उसके निर्माण और एक्सपायर्ड होने की तारीख अंकित नहीं मिली। प्रथम दृष्टया खाद्य सामग्री मानकों के अनुरूप न मिलने पर टीम ने नमूने सील कर दिए।
टीम ने अलग-अलग लॉट के मैदा के दो नमूने सील करते हुए 174.99 क्विंटल मैदा सील कर दिया। मैदा की कीमत 6,99,960 रुपये बताई गई।
इसके अलावा सूजी के भी अलग-अलग लॉट के दो नमूने सीज करते हुए 456.48 क्विंटल सूजी को सील कर दिया। इसकी कीमत 18,25,920 रुपये बताई गई। टीम ने शहर के खोवामंडी में भी 50 किलोग्राम घटिया खोवा नष्ट करा दिया। बड़ी कार्रवाई के बाद मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया।
सीएफएसओ इंद्र बहादुर यादव ने बताया कि मैदा और सूजी की बोरियों पर निर्माण और एक्सपायर्ड होने की जानकारी अंकित नहीं की गई थी। साथ ही बैच नंबर भी नहीं डाले गए थे। इसी कारण अलग-अलग चार नमूने सील करके मैदा और सूजी को सीज कर दिया गया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें