फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ चैंबर के कूलर में मिला मच्छर का लार्वा, टीम ने थमाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बारिश के मौसम में लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को टीम जांच के लिए राही ब्लॉक पहुंची। टीम ने बीडीओ चैंबर सहित ग्राम पंचायत अधिकारियों के कमरों में लगे कूलरों की जांच की।
विज्ञापन

बीडीओ और तीन सचिवों के कमरों में लगे कूलर में मच्छर के लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया है। ब्लॉक के कर्मचारियों को मच्छर जनित रोगों से बचाव और सावधानियों के बारे में बताया गया। वहीं कूलर का पानी थोड़े-थोड़े दिन के अंतराल पर बदलने की सलाह भी दी गई।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि बृहस्पतिवार को मलेरिया निरीक्षक नीलम मौर्या के नेतृत्व में टीम ने राही ब्लॉक का निरीक्षण किया। कई कक्षों के कूलर की जांच की। जिसमें बीडीओ राही जेनिथकांत, ग्राम पंचायत अधिकारी पूर्णिमा सिंह, प्रियंका शुक्ला व महेंद्र सिंह के कार्यालय में लगे कूलर में लार्वा मिले। उनको नोटिस जारी किया गया। बताया कि शहर में अब तक 27 लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। टीम में पूजा गुप्ता, नीतू, मो. आतिफ खान व एके मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें