फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंटों से लदा ट्रैक्टर पलटा, श्रमिक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के राना का पुरवा गांव के पास शनिवार को ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इससे एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के राना का पुरवा मजरे चंदई रघुनाथपुर के पास ईंट-भट्ठा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कच्ची ईंट लादकर मजदूर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।
इसमें ट्रैक्टर सवार सुरेंद्र (18) निवासी गुंदापुर कोतवाली लालगंज की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य श्रमिक मिथुन व संतलाल निवासी राना का पुरवा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। श्रमिक की मौत से परिवारीजनों रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें