फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे बालक को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह सड़क पार करते समय 12 वर्षीय बालक को ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बालक की मौत से घर वालों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

कुंदनगंज गांव निवासी कान्हा (12) लखनऊ-प्रयागराज हाईवे को पार कर रहा था। इसी दौरान लखनऊ की तरफ से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। ट्रक बालक के कमर के निचले हिस्से से निकल गया। इससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। परिवारीजनों ने बालक को सीएचसी लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसओ राकेश सिंह ने बताया कि पिता गिरधारी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ट्रक का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें