फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में अधेड़ समेत चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक अधेड़ समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बुजुर्ग की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने रामबरन (65) निवासी इटौरा बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी और पैर कुचलते हुए ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। अधेड़ को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
इसी तरह चरपुरवा रसूलपुर निवासी शिव प्रताप मौर्य रायबरेली से बाइक से घर जा रहा था। बगहा के समीप अचानक एक वनरोज से टकराकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को पीएचसी सलोन पहुंचाया। एक दुर्घटना में सुंदरलाल निवासी बराडीह घायल हो गया। सुंदरलाल जा रहा था।
विज्ञापन

उमरी के पास सड़क पार करते समय सलोन की तरफ आ रहे बाइक सवार मोहनगंज निवासी राजकुमार ने साइकिल सवार सुंदरलाल को टक्कर मार दी। पीएचसी के डॉक्टर आशीष नायक ने बताया कि अधेड़ की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें