कुर्सी उठाकर न लाने की छोटी सी खता पर न्यू विजन स्कूल की अंग्रेजी की शिक्षिका ने कक्षा पांच की छात्रा की जमकर पिटाई कर दी। उसके सिर पर डस्टर से कई बार चोट मारी। इससे छात्रा के आंख के पास और माथे पर के चोट लग गई। सिर पर भी गंभीर चोटें आ गई।
छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। स्कूल के प्रबंधक ने शिक्षिका को स्कूल से निकाल दिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के तिलियाकोट निवासी मो. आकिफ अंसारी की बेटी इजा आकिफ न्यू विजन स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है। वह बुधवार को पहले दिन क्लास में शामिल होने के लिए पहुंची।