फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले से होकर गुजरेगी एक जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। त्योहारों पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। एक जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेन रायबरेली से भी होकर गुजरेगी।
विज्ञापन

यह स्पेशल रेलगाड़ी कोटा और दानापुर के बीच दौड़ेगी। नवंबर माह के प्रथम पखवारे में यह ट्रेन दोनों दिशाओं से तीन-तीन फेरे लगाएगी।
उत्तर रेलवे ने अलग-अलग रूटों पर दौड़ने वाली चार जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनों को नई दिल्ली-गया, हजरत निजामुद्दीन-बांद्रा टर्मिनस, यशवंतपुर-चंडीगढ़ और कोटा-दानापुर के बीच चलाने का फैसला लिया है। इनमें कोटा-दानापुर-कोटा त्योहार स्पेशल ट्रेन रायबरेली से होकर गुजरेगी।
जिलेवासियों को इस ट्रेन से सफर करने का लाभ मिल सकेगा। गाड़ी संख्या-09817 कोटा-दानापुर स्पेशल ट्रेन कोटा से 2, 5 और 11 नवंबर को दोपहर 1.40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 3.30 बजे दानापुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या-09818 दानापुर-कोटा त्योहार स्पेशल ट्रेन दानापुर से 3, 6 और 12 नवंबर को शाम 5.40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 7.30 बजे कोटा पहुंचेगी।
दोनों दिशाओं से यह त्योहार स्पेशल रेलगाड़ी तीन-तीन फेरे लगाएगी। कोटा और दानापुर के बीच सभी प्रमुख स्टेशनों गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, इटावा, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, जंघई, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि उत्तर रेलवे ने चार जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इसमें कोटा-दानापुर-कोटा त्योहार स्पेशल रेलगाड़ी भी शामिल है। सभी त्योहार स्पेशल रेलगाड़ियां आरक्षित ट्रेनें हैं।
रायबरेली में होगा दो मिनट का ठहराव
कोटा और दानापुर के बीच चलने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेन का ठहराव रायबरेली रेलवे स्टेशन पर सिर्फ दो मिनट के लिए होगा। दोनों दिशाओं से ट्रेन जिस दिन चलेगी, उसके दूसरे दिन यह गाड़ी रायबरेली स्टेशन पहुंचेगी। यानी कि कोटा-दानापुर स्पेशल 3, 6 और 12 नवंबर को सुबह 5.53 बजे आएगी और 5.55 बजे रवाना होगी। इसी तरह दानापुर-कोटा स्पेशल 4, 7 और 13 नवंबर को रात 2.58 बजे आएगी और 3 बजे रवाना होगी। यह गाड़ी 1262 किमी. का सफर 26 घंटे में पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें