फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से मासूम की मौत, कई नए मरीज भर्ती

Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में संक्रामक रोग का प्रकोप थम नहीं रहा है। मंगलवार को जिला अस्पताल में एक मासूम की बुखार से मौत हो गई, जबकि कई अन्य नए रोगी भर्ती कराए गए। इन मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। खास बात तो यह है कि आए दिन बुखार से मौतें हो रही हैं, इसके बावजूद अफसर इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

फुरसतगंज थाना क्षेत्र के पूरे नक्की गांव निवासी बालिका सरिता (5) को दो-तीन दिन से बुखार आ रहा था। पहले गांव के पास एक अस्पताल में इलाज कराया गया। इसके बावजूद बालिका की हालत बिगड़ने लगी तो उसे लेकर मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने मासूम को भर्ती कर लिया। यहां करीब तीन घंटे बाद सरिता की मौत हो गई। बालिका की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। वहीं दूसरी ओर शहर के गोरा बाजार निवासी असद (डेढ़ साल), सब्जीमंडी निवासी आरिफ (22), महराजगंज के पूरे जगन निवासी शिवाकांत (डेढ़ साल) समेत करीब आधा दर्जन से अधिक बुखार के रोगी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती किए गए। डॉक्टर इन मरीजों की हालत गंभीर बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें