फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

974 टॉपर बेरोजगारों को गांवों में मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गांवों में पंचायत सहायकों की भर्ती पर डीएम वैभव श्रीवास्तव की मोहर लग गई है। इसी के साथ 974 गांवों में टॉपर बेरोजगारों को पंचायत स्तर पर नौकरी मिल गई।
विज्ञापन

कोरोना से मृत 39 लोगों के आश्रितों को नौकरी मिली लेकिन 23 लोगों को यह लाभ नहीं मिल सका। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्राम पंचायतों को पंचायत सहायकों को नियुक्ति व अनुबंधपत्र देने के आदेश दिए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है।
जिले की 988 पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही थी। इन पदों के सापेक्ष 10023 लोगों ने आवेदन किया था। इसमें जिले स्तर पर 527, ब्लॉक स्तर पर 6574 और ग्राम पंचायत स्तर पर 2916 आवेदन पत्र जमा किए गए थे।
विज्ञापन

इनमें से 62 अभ्यर्थियों ने कोरोना मृतक आश्रित का लाभ पाने के लिए आवेदन किया था। गांवों में मेरिट के हिसाब से चयन प्रक्रिया का प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए गए थे। पंचायतों ने मेरिट के हिसाब से पंचायत सहायक का चयन करके प्रस्ताव जिला मुख्यालय को भेजा था।
गांवों से आए प्रस्तावों की जांच कराई गई। करीब 100 प्रस्तावों को शिकायतें आने पर पंचायतों को दोबारा चेक करने के लिए भेजा गया। सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद डीएम ने 974 गांवों के पंचायत सहायकों की सूची पर मोहर लगा दी है। भर्ती हुए पंचायत सहायकों में से 39 लोग कोरोना से मृत लोगों के आश्रित हैं।
हालांकि 62 लोगों ने इसके लाभ के लिए आवेदन किया था लेकिन नियमानुसार न होने के कारण उनके आवेदनों को निरस्त कर दिया गया। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्राम पंचायतों को पंचायत सहायकों को अनुबंध और नियुक्तिपत्र देने के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही पंचायत सहायक गांवों में काम करना शुरू कर देंगे।
जिले की 14 ग्राम पंचायतों के प्रस्तावों को वापस कर दिया गया है। पंचायतों को दोबारा प्रस्ताव तैयार करके भेजने के आदेश दिए गए हैं जिससे पंचायत सहायकों की भर्ती की जा सके। ऊंचाहार की अरखा ग्राम पंचायत ने अब तक प्रस्ताव ही नहीं दिया है। डीह ब्लॉक के सराय मानिक गांव में कोविड से मृतक आश्रित का चयन ही नहीं किया गया।
इसके अलावा जगतपुर के भीख, राही के रायपुर महेरी, अनुरुद्धपुर, सलोन के घुरहट, सहरी, सरेनी के चंद्रमणिखेड़ा, डीह के रेवरी सैदपुर, डलमऊ के जहानामऊ उर्फ भगौतीपुर, लालगंज के जनेवा कटरा, चिलौला और पलियावीर सिंहपुर के प्रस्ताव ग्राम पंचायतों को वापस लौटाए गए हैं। पंचायतों को जल्द ही नया प्रस्ताव भेजने के आदेश दिए गए हैं।
जिला पंचायतराज अधिकारी उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि जिले के 974 गांवों में पंचायत सहायकों की भर्ती का काम पूरा हो गया है। डीएम के अनुमोदन के बाद ग्राम पंचायतों को अनुबंध व नियुक्तिपत्र देने के आदेश दिए गए हैं। 14 पंचायतों के प्रस्तावों को वापस करके नए सिरे से बनाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें