फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या पर फूटा परिवारीजनों और ग्रामीणों का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों। थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर परिवारीजन और ग्रामीण सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन



लोगों ने सेमरी चौराहे पर जाम लगा दिया। इससे आवागमन ठप हो गया। सूचना पर एसओ ने जाम हटाने की कोशिश की, लेकिन परिवारीजन मौके पर आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग पर अड़ गए।


सीओ लालगंज और एसडीएम के साथ ही कई थानों की फोर्स भी पहुंच गई। कार्रवाई का भरोसा देकर किसी तरह जाम खुलवाया गया।


इस मामले में बिहार जिले के डिहवां गांव के रहने वाले चार आरोपियों पर मर्डर का केस दर्ज किया गया है। पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन



सरेनी के देवपुर गांव निवासी आजाद लोधी का 14 अक्तूबर 2018 को रघुराज सिंह रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर शव मिला था।


पिता शमशेर बहादुर लोधी की तहरीर पर पुलिस ने बिहार जिले के डिहवा गांव निवासी हरिओम, पंकज, पिंटू व बच्चा पुत्रगण राम बहादुर के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया था।


सुबह परिवारीजन और लोगों ने सेमरी चौराहा पर रोड जाम कर दिया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके पर लाने और मुआवजे की मांग करने लगे।


मौके पर थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर परिवारीजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिवारीजन अपनी मांग पर अड़े रहे।


सूचना पर एसडीएम सुरेश कुमार सोनी व सीओ लालगंज आरपी शाही ने कई थानों के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर परिवारीजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन



हालांकि बाद में कार्रवाई का भरोसा मिलने पर लोगों ने जाम खोल दिया। जाम की वजह से सेमरी चौराहा से निकले चार मार्गोें पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा।


जाम खत्म होने के बाद ट्रक सहित सभी वाहन चार घंटे बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। सीओ लालगंज ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें