फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी शाखा में ग्राहकों ने जड़ा ताला, मुर्दाबाद के नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद के परैया नमकसार स्थित पीएनबी शाखा में ग्राहकों ने प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बैंक में ताला जड़ दिया।
विज्ञापन



बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों को बंधक बनाकर मैनेजर के खिलाफ नारेबाजी करके मुर्दाबाद के नारे लगाए। सूचना पर पहुंचे नसीराबाद एसओ ने उच्याधिकारियों से बात कराकर ग्राहकों को बैंक से पैसा दिलाया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।


छतोह क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक की परैया नमकसार शाखा मेें मंगलवार को पैसा निकालने आए ग्रामीणों को शाखा प्रबंधक बहाना करके वापस लौटाना शुरू कर दिया।


संतोष कुमार, सुखदेई, रामलखन, गायत्री, सुनीता पांडेय, सीता देवी, गुड़िया, कामता प्रसाद तिवारी, विपिन तिवारी सहित ग्रामीणों का आरोप है कि बैंक के बगल ग्राहक सेवा केंद्र में सर्वर काम कर रहा है, लेकिन मैनेजर शाखा में सर्वर काम न करने का बहाना करके खाते से रुपये नहीं निकाल रहे हैं। सर्वर की बात कहकर तीन दिन ग्राहकों को वापस किया जा रहा है।
विज्ञापन



इससे नाराज ग्राहकों ने बैंक स्टाफ को बंधक बनाकर गेट में ताला बंद कर शाखा प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंचे नसीराबाद एसओ राकेश कुमार ने बैंक के शाखा प्रबंधक से बात की।
विज्ञापन



शाखा प्रबंधक ने कहा सर्वर न होने की वजह से धन निकासी नहीं हो पा रही है। एसओ ने महाप्रबंधक से बात की तो महाप्रबंधक ने शाखा प्रबंधक को धन निकासी का आदेश दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। शाखा प्रबंधक विनय कुमार ने बताया कि सर्वर न होने की वजह से धन निकासी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें