फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय ट्रायल के लिए चुने गए 36 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सोमवार को आयोजित एथलेटिक्स के जिला स्तरीय ट्रायल में 150 खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लिया। सभी ने पूरा प्रयास किया लेकिन अंतिम रूप से 36 खिलाड़ी चयनित किए गए। अब इन सभी खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेना होगा। मंडलीय ट्रायल में चयनित होने वाले खिलाड़ी स्टेट चैंपियनशिप में खेल सकेंगे।
विज्ञापन

खेल विभाग एवं जिला एथलेटिक एसोसिएशन के समन्वय से जिला स्तरीय ट्रायल कराया गया। अंडर-16 एवं अंडर-20 के इस ट्रायल में लगभग 150 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। सभी ने पूरा दमखम दिखाया ताकि मंडलीय ट्रायल के लिए चयनित हो सकें। अनिल सिंह, नवनीत कुमार वर्मा, सत्यप्रकाश तिवारी, अनुभव मिश्रा, अमन सिंह, पंकज तिवारी व मनोज ने ट्रायल देने आए सभी खिलाड़ियों की प्रतिभा को बारीकी से परखा।
ट्रायल की प्रक्रिया जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान और जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ल की देखरेख में पूरी कराई गई। सचिव ने बताया कि दोनों आयु वर्ग में 18 बालक एवं 18 बालिकाओं का चयन किया गया है जो अब मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे। मंडलीय ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर डॉ. संतोष पटेल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें