फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निफ्ट के दीक्षांत में 261 विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 64 को अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) का दो साल बाद दीक्षांत समारोह हुआ तो विद्यार्थी खुशी से चहक उठे। वैसे तो दीक्षांत समारोह लखनऊ में होते रहे हैं, लेकिन इस बात दूरभाष नगर स्थित कैंपस में ही इसका आयोजन हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को हुए दशम दीक्षांत समारोह में वर्ष 2020 तथा 2021 बैच के 261 विद्यार्थियों को उपाधि देने के साथ ही 64 अवार्ड भी वितरित किए गए। दोनों वर्षों के लिए ‘स्टूडेंट आफ द ईयर’ का खिताब पूर्णिमा यादव और आकांक्षा त्रिवेदी को मिला।
मुख्य अतिथि वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सचिव (वस्त्र) एवं निफ्ट के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद सिंह (आईएएस) ने स्नातक के 211 एवं स्नात्कोत्तर के 50 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की।
विज्ञापन

इसमें एक्सेसरी डिजाइन के 50, फैशन डिजाइन के 59, लेदर डिजाइन के 47, फैशन कम्युनिकेशन के 55 एवं मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट पाठ्यक्रम के 50 विद्यार्थी शामिल हैं। निफ्ट के निदेशक डॉ. भारत साह ने अकादमिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि निफ्ट के रायबरेली केंद्र की स्थापना 2007 में हुई थी।
इस मौके पर निफ्ट मुख्यालय से आई प्रमुख (शैक्षणिक मामले) डॉ. शिंजु महाजन व निफ्ट के संयुक्त निदेशक नंदन सिंह बोरा भी उपस्थित रहे।
सजी आर्ट गैलरी, कॉफी टेबल बुक का अनावरण
दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि ने कॉफी टेबल बुक का अनावरण किया। साथ ही नाद नामक आर्ट गैलरी में कई कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं, जिन्हें सभी ने देखा और सराहा। कॉफी टेबल बुक में निफ्ट की स्थापना से लेकर अब तक का सफर प्रदर्शित किया गया है। इस पुस्तक को भी लोगों ने पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें