फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 दिन बाद एक कोरोना संक्रमित, डेंगू के तीन और केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में करीब 22 दिन बाद एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। युवक ने कानपुर में सैंपल दिया था। मंगलवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन

इसके अलावा मंगलवार को तीन और लोग डेंगू की चपेट में आ गए। जिले में अब डेंगू के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है, जबकि अब तक जिले में 17,059 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि खीरों क्षेत्र के सेमरी निवासी युवक (32) ने कानपुर में ट्रू-नॉट जांच कराई थी। मंगलवार शाम आई रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।
विज्ञापन

करीब 23 दिन बाद कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर खीरों सीएचसी अधीक्षक को सूचना दे दी गई है। दिनभर में 3736 लोगों की कोरोना की जांच की गई। जिले में अब तक 17,059 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। मौजूदा समय में एक एक्टिव केस है।
जिला मलेरिया अधिकारी रितु श्रीवास्तव ने बताया कि जिला अस्पताल की जांच में तीन और लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक मरीज शहर के फिरोज गांधी कॉलोनी का रहने वाला है।
विज्ञापन

डलमऊ और महराजगंज क्षेत्र के एक-एक मरीज हैं। मरीजों के घरों में टीमों को भेजकर जांच कराई गई है। सभी मरीजों के साथ ही उनके घर के लोग भी स्वस्थ हैं। जिले में अब तक 33 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। सभी मरीज स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें