फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के न्यूरो सर्जन से पहले ही दिन 21 मरीजों ने ली सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मंगलवार को न्यूरो सर्जरी की भी ऑनलाइन ओपीडी शुरू हो गई। पहले दिन मंगलवार को 21 मरीजों ने न्यूरो सर्जन से बात करके चिकित्सीय सलाह ली। कुल 146 मरीजों ने चिकित्सीय सलाह ली, जिसमें 80 मरीजों ने वाट्सपए व 66 मरीजों ने फोन से बात करके बीमारी के बारे में विशेषज्ञ डॉक्टरों को बताया और चिकित्सीय सलाह ली।
विज्ञापन

एम्स के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व रजिस्ट्रार समीर शुक्ला ने बताया कि लॉक डाउन खत्म होने के बाद 17 अप्रैल से चर्मरोग, मनोरोग, ईएनटी, डेंटल, हड्डी रोग, बालरोग, आंख, जरनल मेडिसिन और यूरोलॉजी सहित अन्य की ऑन लाइन ओपीडी चल रही है। मंगलवार से न्यूरो सर्जरी की भी ओपीडी शुरू हो गई। पहले दिन न्यूरो से संबंधित 21 मरीजों ने ऑन लाइन चिकित्सीय सलाह ली।
कुल 147 मरीजों ने विभिन्न डॉक्टरों से ऑन लाइन सलाह ली है। ऑन लाइन ओपीडी लगातार जारी रहेगी। बिना एम्स आए घर से फोन के माध्यम से मरीज चिकित्सीय सलाह ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन ओपीडी में विभागों के मोबाइल नंबर
विभाग मोबाइल नंबरों पर करें फोन
न्यूरो सर्जरी 9532376502
चर्म रोग 9532444964
मनो चिकित्सक 9451641637
यूरोलॉजी 9451234095
जनरल मेडिसिन 9451207950
बाल रोग 9451221429
हड्डी रोग 9532993908
नाक-कान-गला 9532993808
स्त्री रोग 9532995408
जनरल सर्जरी 9532997608
दंत रोग 9532997408
आंख रोग 9532994808
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें