फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 20 बेड आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में तीन दिन के लिए पटाखे की दुकानें सजने लगी हैं। पटाखे छोड़ने के दौरान हर साल उसकी चपेट में आकर बहुत लोग झुलस जाते हैं। इस बार ऐसे लोगों के इलाज के लिए जिला अस्पताल में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इमरजेंसी में 20 बेड आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा सर्जन, फिजीशियन, आर्थो सहित चार स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। पटाखे से झुलसे लोगों के बेहतर इलाज के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव ने बताया कि मरीजों के बेहतर इलाज के लिए पूरे प्रबंध कर लिए गए हैं। दिवाली में पटाखा से झुलसा जो भी मरीज इमरजेंसी में आएगा, उसे वहीं पर इलाज संबंधी सारी सुविधाएं मिलेंगी। बर्न वार्ड में भी मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड में भी 20 बेड आरक्षित किए गए हैं। इमरजेंसी में दवाओं के साथ ही स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।
सीएमएस का कहना है कि पटाखा छोड़ते समय एहतियात बरतें और बच्चों के साथ घर का कोई न कोई जिम्मेदार जरूर मौजूद रहे। ऐसा करने से निश्चित ही अस्पताल आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा ने बताया कि कम ध्वनि वाले पटाखों का ही इस बार प्रयोग होगा। ध्वनि की 145 डेसिबल से अधिक तीव्रता उत्पन्न करने वाले पटाखों का उत्पादन व बिक्री प्रतिबंधित किया गया है। शाम आठ बजे से रात 10 बजे तक आतिशबाजी की छूट होगी।
शांत क्षेत्र अस्पताल, शैक्षिक क्षेत्र, न्यायालय, धार्मिक स्थल या सक्षम प्राधिकारी की ओर से घोषित अन्य किसी क्षेत्र से 100 मीटर की परिधि में आतिशबाजी नहीं होगी। क्लोरेडयुक्त पटाखे जैसे रंगीनतारा बत्तियां एवं रोलडाट कैप्स को दुकान में न रखा जाए।
शहर में चार स्थानों पर लगने वाली पटाखे की दुकानों के लिए दो नवंबर को लाइसेंस वितरित किए जाएंगे। सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा ने बताया कि एमजीआईसी, गोराबाजार, आईटीआई और मुंशीगंज मैदान में तीन दिन तक पटाखे की दुकानें लगाने के लिए लाइसेंस देने की प्रक्रिया चल रही है। आवेदनपत्र जमा होने के बाद संबंधित विभागों से रिपोर्ट लगवाई जा रही है। दो नवंबर को संबंधित दुकानदारों को लाइसेंस वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें