रायबरेली। जिले में कोरोना संक्रमित 17 मरीज मंगलवार को स्वस्थ हो गए। दिनभर में 1689 लोगों की जांच की गई, जिसमें तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर अब 186 हो गई है।
विज्ञापन
नए मरीजों को होम आइसोलेट कराकर घरों में दवा की किट पहुंचाई गई है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिलेभर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर 1689 लोगों की जांच की, जिसमें तीन लोग संक्रमित मिले।