फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ, एसीएमओ समेत 1280 लोगों को लगी कोरोना की बूस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों ने बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचकर 1280 लोगों ने कोरोना की बूस्टर डोज ली। सीएमओ ने बूस्टर टीका लगवाने के बाद कहा कि सभी लोग समय से टीका जरूर लगवा लें।
विज्ञापन

जिले में 25 हजार हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्करों के अलावा गंभीर रूप से बीमार छह हजार वृद्धजनों में बूस्टर टीका लगाया जा रहा है।
बुधवार को तीसरे दिन सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, एसीएमओ डॉ. दिलीप सिंह, एसीएमओ डॉ. अरविंद कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना, अंजली सिंह, रश्मी सिंह अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना की बूस्टर डोज लगवाई। शाम तक जिले में 1280 लोगों ने कोरोना की बूस्टर डोज लगवाई।
83 हजार किशोर-किशोरियों को भी लगे टीके
जिले में किशोर और किशोरियों में टीकाकरण का प्रतिशत तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को भी सेंटरों पर पहुंचकर 83 हजार से अधिक किशोर-किशोरियों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सेंटर पर टीका लगवाने के लिए युवकों के साथ ही किशोरों की भीड़ देखने को मिली। ग्रामीण क्षेत्र के सेंटरों पर भी टीकाकरण हुआ। गांवों में टीमों ने पहुंचकर लोगों को टीके लगाए। जिले में 35 हजार से अधिक लोगों में टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें