फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

116 मरीजों ने जीती जंग, 86 हुए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में शुक्रवार को कोरोना का संक्रमण थमा नजर आया। पहले से संक्रमित 116 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी तो महज 86 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 1393 हो गई है। नए मरीजों को होम आइसोलेट कराकर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मरीजों के घर में दवा की किट पहुंचाई है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शुक्रवार को 116 मरीज स्वस्थ हो गए। सभी मरीज होम आइसोलेशन में थे। स्वस्थ होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है।
86 मिले नए मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घर पहुंचाई गई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 1393 हो गई है। तीसरी लहर में अब तक एक भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

113 लोग को जुकाम, बुखार, 93 में कोरोना के लक्षण
जिले में घर-घर हो रहे सर्वे में शुक्रवार को 1093 टीमों ने काम किया। शहर से लेकर गांव तक घरों में पहुंचकर टीमों ने लोगों की स्क्रीनिंग की।
सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह शुक्रवार को 1093 टीमों ने घर-घर पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग की। सर्वे में एक लोगों को सांस लेने की दिक्कत मिली, जबकि 93 लोगों में कोरोना के लक्षण मिले। 113 लोग सर्दी-बुखार से ग्रसित पाए गए। 429 लोग और 341 गर्भवती महिलाएं टीके की प्रथम डोज से वंचित मिलीं।
विज्ञापन

सलोन व बछरावां में कर्मचारियों को लगी बूस्टर डोज
सलोन/बछरावां। सलोन में चुनाव में लगे वाले कर्मचारियों को शुक्रवार को बूस्टर डोज दी गई। एएनएम सोनी वर्मा, चंद्रप्रकाश सिंह ने 71 शिक्षकों को बूस्टर डोज के टीके लगाए। क्षेत्र के 208 कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके जैसल ने कहा कि चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को बूस्टर डोज का टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें