बजड़े पर सवार होकर गंगा आरती देखते पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
उधर, कमिश्नरेट पुलिस ने भी बरेका सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण करने के बाद सुरक्षा को लेकर फोर्स की डिमांड भेज दी है। पिछली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देव दीपावली का नजारा देखा था। इसके साथ ही बनारस की देव दीपावली वैश्विक मंच पर नए स्वरूप में निखर उठी थी। इस बार भी घाटों को अलग-अलग थीम पर सजाया जाएगा।
देव दीपावली का मुख्य आयोजन राजघाट पर होगा और वीआईपी मूवमेंट के लिए नमो घाट को तैयार किया जा रहा है। राष्ट्रपति के संभावित आगमन व एससीओ प्रतिनिधि मंडल के आगमन के मद्देनजर तैयारी की जा रही है। पर्यटन विभाग यहां से बजड़े, नाव आदि का संचालन कराने की कवायद में जुटा है।
उपनिदेशक पर्यटन प्रीती श्रीवास्तव ने बताया कि देव दीपावली पर काशी के घाट 10 लाख से ज्यादा दीपों से रोशन होंगे। ज्यादातर काम पूरे हो चुके हैं। संबंधित विभाग के साथ अधीनस्थों को जिम्मेदारी सौंप दी है।
पढ़ें: काशी के गंगा घाटों पर दिखा परंपराओं का संगम, उगते सूर्य को अर्घ्य, 36 घंटे का निराजल व्रत पूर्ण