फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगों पर बोले तोगड़िया, आग लगाई तो लंका दहन होगा ही

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर बनाने के लिए राजी न होने वाले नेताओं को डंडे से मारकर पाकिस्तान भगा दिया जाएगा।
विज्ञापन


राजनाथ के मुसलमानों से माफी मांगने की बात पर कहा कि अगर ऐसा है तो गलत है। कहा कि सपा सरकार को तो केवल मुसलमानों की चिंता है। यूपी में किसान परेशान है।

विहिप नेता तोगड़िया बुधवार को बजरंग दल नेता बलराज डूंगर के भतीजों की सगाई में शामिल होने आए थे।

बहन-बेटी पर हमला नहीं होने देंगे

डूंगर गांव में पत्रकारों से वार्ता में गोधरा कांड और मुजफ्फनगर दंगों पर कहा कि हनुमान की पूछ में आग लगाने पर लंका दहन तो होगा ही। कोई भी अपनी बहन-बेटी की इज्जत पर हमला नहीं होने देगा।

राजनाथ के मुसलमानों से माफी मांगने के सवाल पर पहले तो वे चुप्पी साध गए, लेकिन बाद में कहा उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो गलत है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर दावेदारी पर कहा कि यह भाजपा का अपना व्यक्तिगत मामला है।

ह‌िंदू बढ़ाएं अपनी संख्या

विहिप का एजेंडा भाजपा को सत्ता में लाना नहीं, बल्कि राम मंदिर का निर्माण कराना है। इसके लिए हम हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अपनी जनसंख्या बढ़ाने पर विचार करना होगा।

तोगड़िया ने कहा कि यूपी के मुखिया को केवल मुसलमानों की चिंता है। उन्हें केवल मुसलमानों का ही वोट पक्का करना है। आगामी चुनाव में जनता हिंदुओं के हितों की बात करने वाले का ही समर्थन करेगी।
विज्ञापन

बडे़ योद्धा के शरीर पर ज्यादा घाव

प्रदेश का किसान परेशान है। सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। तोगड़िया ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि केंद्र सरकार तो राजीव गांधी के हत्यारों को ही फांसी नहीं दिला सकी।

प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि राणा सांगा के शरीर पर 80 घाव के निशान थे, जो उन्हें युद्धों में लगे थे। बड़े योद्धा के शरीर पर ज्यादा जख्म होते ही हैं। ऐसे ही हिंदुत्व की रक्षा में जिस पर जितने मुकदमे हुए वह उतना बड़ा योद्धा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें