रिश्तेदारी से घर लौट रहे युवक की बोलेरो की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालगंज कोतवाली के मोठिन निवासी सिराज मोहम्मद (25) बृहस्पतिवार को बाइक से रिश्तेदारी जलपा का पुरवा से घर लौट रहा था।
मोठिन के समीप वह सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गया। बाइक में टक्कर मारने के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग निकला। गंभीर रूप से घायल सिराज को परिजन लालगंज सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।