फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जेब से मिला सुसाइड नोट

विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
नगर कोतवाली के रूपापुर में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। परिजन उसे जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते रहे। मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। जिसे पुलिस कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। हालांकि पोस्टमार्टम में उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। जिसके चलते विसरा जांच के लिए भेजा गया। शाम को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के रूपापुर निवासी पवन शर्मा उर्फ कल्लू (32) झांसी में मोबाइल टॉवर कंपनी में काम करता था। वह कुछ दिन पहले घर आया था। सोमवार की रात वह घर पर बाइक खड़ी कर पैदल ही चल पड़ा। कुछ देर बाद रामजीपुरम के रहने वाले एक युवक को फोन कर बताया कि मैंने जहर खा लिया है। यह सुनते ही युवक ने पवन के परिवार वालों को सूचना दी। परिजन आननफानन में उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डाक्टरों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
प्रयागराज ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। परिवार के लोग उसे जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाते रहे। मृतक कल्लू शर्मा ने घर पर एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसमें लिखा है कि कुछ लोगों से पैसा लेकर दूसरे को दिलाया था। रुपये वापस न दिलाने पर यह कदम उठा रहा हूं। बड़े भाई अंजनी शर्मा के रोहतक से आने के बाद मंगलवार की शाम शव का अंतिम संस्कार श्रृंगवेरपुर में किया गया।
विज्ञापन

किसी लाला पर परिजन लगा रहे हैं आरोप
पवन शर्मा की संदिग्ध मौत को लेकर परिवार के लोगों में गुस्सा है। वे किसी लाला पर हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि परिजनों ने पुलिस को तहरीर भी नहीं दी है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर जांच आगे चल रही है। यदि परिजन तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें