फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत, रक्षाबंधन पर जा रहा था घर

Fri, 20 Aug 2021 03:41 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मृत युवक शिवलाल वर्मा। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र में पट्टी-प्रतापगढ़ मार्ग पर डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बनी तेरहमील के समीप बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे चालक डीसीएम बैक कर रहा था। तभी पीछे से आ रहा बाइक सवार युवक उससे टकरा गया। वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक डीसीएम लेकर फरार हो गया। सूचना पर दीवानगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की बाइक की डिग्गी में मिली बैंक पासबुक से उसकी शिनाख्त हुई। मृतक लालगंज इलाके के घूरभीट ऊछापुर निवासी शिवलाल वर्मा था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी। इस पर पिता सीताराम दीवानगंज चौकी पहुंचे। पिता के अनुसार, शिवलाल मिठाई का कारीगर था। वह पट्टी में एक दुकान पर काम करता था। रक्षाबंधन के त्योहार के लिए घर आ रहा था। उसके दो बच्चे हैं।

पट्टी से चिलबिला रोड स्थित बनी में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत के बाद जुटी भीड़। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें