फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शादी का झांसा देकर युवती से युवक ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Thu, 14 Mar 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से युवक ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज
विज्ञापन

शादी की बात करने पहुंची पीड़िता को आरोपी के मां-बाप ने भी पीटा
लालगंज। शादी का झांसा देकर आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के चचेरे भाई ने भी अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
लालगंज कोतवाली के एक गांव की युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वर्ष 2021 में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के दौरान उसकी मुलाकात संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भरतपुर तरैंया निवासी विकास जायसवाल से हुई थी। जिसके बाद से दोनों के बीच नजदीकी बढ़ने लगी। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। शादी की लालच में आरोपी के कहने पर बीते वर्ष अप्रैल माह में उसके चचेरे भाई संजीत जायसवाल के साथ पुणे चली गई। यहां अकेली पाकर आरोपी के चचेरे भाई संजीत ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। बीती दो जनवरी को किसी तरह वह अपने गांव आ सकी। पीड़िता 12 फरवरी को अपनी शादी की बात करने आरोपी के घर गई तो उसके साथ आरोपी के माता पिता ने मारपीट कर भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक अवन कुमार दीक्षित का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है, शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट

बहलाकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म
लालगंज। कोतवाली के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि बीते 15 अगस्त को उसकी 16 वर्षीय पुत्री को सराय चौबाहिन लालगंज निवासी मुकेश पटेल बहलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किशाेरी के साथ मारपीट करते हुए शिकायत पर जानलेवा धमकी दी। डर की वजह से किशोरी ने यह बात काफी दिनों तक छिपाए रखी। कोतवाल ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें