फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रेलवे क्राॅसिंग पर ट्रेन से गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से वाराणसी जा रहे युवक की गौरा स्टेशन के समीप गिरकर मौत हो गई। वह कोच के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहा था। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिहार के सिवान जिले के गोपालगंज निवासी सूरज (20) दिल्ली में रहता था। शनिवार की शाम वह काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से वाराणसी जा रहा था। वाराणसी से उसे दूसरी ट्रेन पकड़नी थी। शनिवार की रात करीब दो बजे ट्रेन गौरा रेलवे स्टेशन क्राॅसिंग को पा कर रही थी। अचानक वह ट्रेन से नीचे गिर गया। उसका सिर के चिथड़े उड़ गए। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर शव देखकर स्टेशन पर जानकारी दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हो सकी। एसओ जीआरपी देवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें