फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: लीलापुर एसबीआई में आज होगा ग्राहकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक की शाखा लीलापुर में करोड़ों रुपये के घपले में आरोपित शाखा प्रबंधक की 18 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने और खाते में रुपये नहीं आने से ग्राहक बेहद नाराज हैं। ग्राहकों ने सोमवार को धरना -प्रदर्शन करने को कहा है।
विज्ञापन



एसबीआई लीलापुर में ठगी के शिकार लगभग 50 से अधिक ग्राहकों का आक्रोश फूट पड़ा है। रविवार को बैंक में जानकारी करने पहुंचे ग्राहकों को बाहर ताला लटकता मिला। खाताधारकों का आरोप है कि घटना के खुलासे के 18 दिन बाद भी ग्राहकों के खाते में रुपये वापस नहीं किए गए हैं और न ही पुलिस ने अभी तक आरोपित शाखा प्रबंधक जयनाथ सरोज की गिरफ्तारी की है। खाताधारकों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से करोड़ों रुपये ग्राहकों के फंसे हुए हैं। हनुमान प्रसाद तिवारी, तवस्सुम, मो. अशफाक, प्रदीप कुमार गुप्ता, उमा शंकर पांडेय, नरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि सोमवार को शाखा के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें