फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में महिला की मौत, भाई ने लगाया जहर देकर मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज थाना क्षेत्र के सुलतानपुर में संदिग्ध दशा में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायकेवाले ससुरालियों पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाने लगे। रानीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के सारीपट्टी निवासी भोलानाथ कनौजिया की बेटी सोनी (30) की शादी 12 साल पहले रानीगंज थाना क्षेत्र के सुलतानपुर निवासी शैलेंद्र के साथ हुई थी।
रोजगार के सिलसिले में शैलेंद्र मुंबई में रहता है। शुक्रवार दोपहर बाद सोनी की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसकी जानकारी होने पर सोनी का भाई उसकी ससुराल पहुंचा। उसे इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। भाई हरिओम ने सुसरालियों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए रानीगंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। रानीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें