फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चली वेबसाइट, दिन भर शिक्षकों का रहा जमावड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। ऑनलाइन शिक्षकों की वरिष्ठता सूची और स्कूलों की सूची मुहैया कराने में लखनऊ में बैठे अफसर फेल हो गए। दिनभर इंतजार के बाद भी मंगलवार को वेबसाइट नहीं चलने से अध्यापकों को निराश लौटना पड़ा। अब बुधवार को शिक्षकों को बीएसए ऑफिस बुलाया गया है।
विज्ञापन

गैर जनपद से पारस्परिक तबादले में आए 79 अध्यापक-अध्यापिकाएं सात माह से घर बैठे हुए थे। मंगलवार को इन शिक्षकों की तैनाती स्कूलों में करने के लिए ऑनलाइन वरिष्ठता सूची और रिक्त स्कूलों की सूची लखनऊ से आनी थी। दिन भर बीएसए ऑफिस में जमा शिक्षकों की नजरें विभागीय वेबसाइट पर टिकीं रहीं। मगर शाम तक साइट नहीं चलने से विभागीय अधिकारी निराश हो गए। प्रभारी बीएसए सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि वेबसाइट नहीं चलने के कारण मंगलवार को काउंसलिंग नहीं हो सकी है। बुधवार को शिक्षकों को फिर बुलाया गया है। दरअसल, अब शासन की ओर से जिलों में स्कूल आवंटन में होने वाले खेल को रोकने के लिए रिक्त स्कूलों की सूची और शिक्षकों के स्कूल चयन करने का क्रम निर्धारित करके भेजा जाता है। उसी के अनुरूप शिक्षक मनचाहे स्कूल का चयन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें