फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ों-बड़ों की छूटी कंपकंपी

Sat, 27 Dec 2014 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड ने शनिवार को पूरे जिले को कंपा दिया। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। इससे बढ़ी गलन के कारण लोग ठिठुरते रहे। सुबह 11 बजे के बाद पछुआ हवा काटने को दौड़ रही थी। सारा दिन लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे। जगह-जगह आग जलाकर लोग ठंड से राहत पाने की कोशिश करते रहे। ठंड लगने से चार लोगों की मौत हो गई। छह दिन में ठंड से अब तक मरने वालों की संख्या 25 पहुंच गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात से ही ठंड ने लौटने का अहसास करा दिया था। रात में गलन भरी ठंड से लोग कांपते रहे। सुबह यानी शनिवार की स्थिति काफी बदतर रही। ठंड से पूरा जिला कांपता रहा। सुबह का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया रहा। इसी तरह दोपहर का अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय मौसम में 100 प्रतिशत नमी रिकार्ड हुई जबकि दोपहर में यह घटकर 71 प्रतिशत हो गई। दिन भर बादल होने और हवा चलने के कारण मौसम में बढ़ी नमी से गलन तेज रही। कुंडा प्रतिनिधि के मुताबिक रानीगंज कैथौला स्थित बसंतगंज की कैलासा देवी (60) की ठंड लगने से मौत हो गई। आसपुरदेवसरा निवासी सुरेश (38) को भी ठंड लग गई। परिजन उसका इलाज इलाहाबाद में करा रहे थे। उपचार के दौरान उसने स्वरूपरानी अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया गया कि मंगरौरा के नरायनपुर निवासी रामशिरोमणि सिंह (70) की भी ठंड लगने से मौत हो गई। शिवगढ़ ब्लाक के तर्रोईडीह की राजपत्ती देवी (65) को भी ठंड ने मौत के घाट उतार दिया। राजपत्ती का अपना कोई नहीं है। ऐसे में प्रधान श्यामबिहारी उपाध्याय, दीपक पांडेय, सुरेश चंद्र यादव एडवोकेट, स्वामीनाथ गुप्ता, मन्नू चौधरी, शब्बीर अहमद ने इलाहाबाद ले जाकर उसका अंतिम संस्कार किया। मौके पर एसडीएम व तहसीलदार भी पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें