फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा विअपना दल एस व भाजपा गठबंधन के विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल का बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में रानीगंज के सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा पर अभद्र टिप्पणी करते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद से जिले की सियासत गरमा गई है। सपा विधायक ने वायरल वीडियो पर कहा है कि वह इसकी शिकायत शासन से करेंगे। वहीं, जीतलाल पटेल ने चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो के बारे में लोगों का कहना है कि मामला करीब एक माह पहले का है। इसमें विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल अपने कार्यालय पर समर्थकों संग बातचीत के दौरान रानीगंज विधायक अभद्र टिप्पणी करते दिखाई देते हैं।
इस मामले में रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा ने कहा कि जिस तरह से विधायक अपशब्द बोल रहे हैं, वह अतिनिंदनीय है। समर्थकों में आक्रोश भी है। अब वह मामले की शिकायत शासन से भी करेंगे। इस मामले में विधायक जीतलाल पटेल चुप्पी साध ली है। उनके प्रतिनिधि राबिन ने कहा कि विधायक जी लखनऊ में मीटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें