फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fitness : ओपन जिम से सेहत बनाएंगे शहरी, शहर के प्रमुख स्थानों का किया गया चयन

Mon, 20 Sep 2021 02:57 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर के प्रमुख स्थानों का चयन कर लिया गया है। जल्द ही यहां पर जिम के लिए उपकरण लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
ओपन जिम। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरियों को सेहत बनाने के लिए अब जेब खाली करने की जरूरत नहीं होगी। लोग शहर की सड़कों पर घूमते हुए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जिम कर सकेंगे। नगर पालिका की ओर से पार्क और सड़कों के फुटपाथ व रेलवे स्टेशन के करीब ओपन जिम का निर्माण कराया जाएगा। जहां लोग कसरत कर खुद को फिट रख सकेंगे।
विज्ञापन


नगर पालिका की ओर से ओपन जिम के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई है। शहर के शहीद उद्यान, आफीसर्स कालोनी, न्यू कालोनी बाबागंज स्थित पार्क में ओपन जिम का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा सुरक्षित चौराहों के फुटपाथ पर भी ओपन जिम का निर्माण होगा।

राजापाल, स्टेशन रोड, सदर बाजार, चिलबिला, कटरा रोड पर फुटपाथ पर ओपन जिम बनाया जाएगा। जिससे लोग मार्निंग वॉक के दौरान जिम कर अपनी सेहत बना सकें। इसके लिए नगर पालिका की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। ओपन जिम वाले स्थल पर कसरत करने के कई उपकरण लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


शहर में ओपन जिम का निर्माण कराने की प्रक्रिया प्रस्तावित है। इसके लिए शहर के सुरक्षित स्थानों के अलावा पार्कों का चयन किया गया है। - मुदित सिंह, ईओ, नगर पालिका

सुरक्षा के लिए लगाए जाएंगे कर्मचारी
सड़क के किनारे फुटपाथ पर स्थापित होने वाले जिम के उपकरणों की सुरक्षा के लिए पालिका प्रशासन की ओर से कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। किसी को भी मनमानी करने की छूट नहीं होगी। पालिका के ईओ मुदित सिंह ने बताया कि ओपन जिम लगवाने वाली कंपनी से देेखरेख का भी अनुबंध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें