फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों पर हंगामा, जमकर हुई धक्कामुक्की

Wed, 18 Aug 2021 03:14 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

जिले में मंगलवार को भी वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों पर हंगामा होता रहा। हर कोई पहले टीका लगवाने के लिए धक्कामुक्की करता नजर आया। लोगों में अब कोरोना का खौफ नहीं दिख रहा है। जिले में कुल 11638 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय के बगल कोविड 19 टीकाकरण केन्द्र में जुटी भीड़। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में मंगलवार को भी वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों पर हंगामा होता रहा। हर कोई पहले टीका लगवाने के लिए धक्कामुक्की करता नजर आया। लोगों में अब कोरोना का खौफ नहीं दिख रहा है। जिले में कुल 11638 लोगों को टीका लगाया गया। जिले में कोरोना महामारी से बचाव के लिए लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। कलस्टर अभियान में भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को बाबा बेलखरनाथ धाम, कोहड़ौर समेत 56 केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई जल्दी वैक्सीन लगवाने के लिए धक्कामुक्की करता रहा।

विज्ञापन

जिसे लेकर अधिकांश केंद्रों पर हंगामा होता रहा। जिला पंचायत परिसर में भी वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। मंगलवार को जिले में 11638 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमे पहला व दूसरा डोज लगवाने वाले लोग शामिल थे। मंगलवार को जिले में कुल 2660 लोगों की कोरोना जांच हुई। जिसमे से एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। जिले में केवल एक व्यक्ति संक्रमित है। जिसका होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है।


वैक्सीन लगवाने में परिवर्तन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत शनिवार के दिन ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक व प्राथमिक केंद्रों पर केवल दूसरी डोज लगाई जाएगी। बुधवार के दिन प्राथमिकता के आधार पर दूसरी डोज लगाई जाएगी। अन्य दिवसों में पहली व दूसरी डोज का टीकाकरण होगा।

 

जिला पंचायत सभागार में लगे वैक्सीनेशन सेन्टर पर लगी लोगों की भीड़। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें