उडैयाडीह में कोटे के चुनाव को लेकर पट्टी रानीगंज मार्ग पर जाम लगाकर धरने पर बैठी समूह की महिलाएं।
- फोटो : PRATAPGARH
पट्टी ब्लॉक क्षेत्र के उड़ैयाडीह में कोटे के चयन के लिए बुलाई गई बैठक निरस्त होने के बाद बृहस्पतिवार को भारी हंगामा हो गया। प्रधान की अनुपस्थिति से कोरम पूरा न होने के कारण बीडीओ के चयन प्रक्रिया निरस्त करने से नाराज महिलाओं ने शोरशराबा करने के बाद पट्टी-रानीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। बवाल बढ़ते देख बीडीओ वहां से चलते बने। जाम के चलते आवागमन बाधित रहा।
महिलाओं ने बीडीओ की गाड़ी रोकने के साथ ही उनका मोबाइलक मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। अधिकारी बैठक से अपनी जान बचाकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पट्टी पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को शांत कराकर जाम खत्म कराया। बीडीओ उमेश यादव ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश के मुताबिक कार्य किया जाएगा। हंगामा करने वालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी जाएगी।