आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढकवा बाजार में अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार दर्जी को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बनबीरपुर गांव निवासी अमरनाथ गौतम (45) की ढकवा बाजार में दुकान है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वह साइकिल से दुकान जा रहा था। ढकवा बाजार में बजाज एजेंसी के सामने पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने उसे रौंद दिया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल अमरनाथ को सीएचसी अमरगढ़ ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से पत्नी प्रमिला देवी, बेटे अजीत व सुजीत और बेटी शिवानी का रो-रो कर बुरा हाल है।