फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुप्लीकेट एटीएम कार्ड व स्वैप मशीन के साथ दो टप्पेबाज गिरफ्तार

विज्ञापन
लालगंज कोतवाली में एटीएम कार्ड व स्वैप मशीन के साथ गिरफ्तार टप्पेबाज। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
फपुलिस ने एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर रुपये उड़ाने वाले दो टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उनके पास कई डुप्लीकेट एटीएम कार्ड व स्वैप मशीन बरामद हुई हैं। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

लालगंज पुलिस को शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि लोगों को झांसा देकर एटीएम से रुपये उड़ाने वाले दो टप्पेबाज रामपुर चौराहे के समीप खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर रामपुर के पूरे भस्सों से दोनों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से 25 डुप्लीकेट एटीएम कार्ड व दो स्वैप मशीन बरामद हुईं।
आरोपियों की पहचान पूरे जनई निवासी हरकेश सरोज व धीरज सरोज के रूप में हुई। उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह की तहरीर पर दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें