फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर स्पेशल बसें चलाएगा परिवहन विभाग, सबसे ज्यादा कानपुर और दिल्ली के लिए होगा बसों का संचालन

विज्ञापन
Transport department will run special buses on Holi, most buses will be operated for Kanpur and Delhi
विज्ञापन
होली पर रोडवेज स्पेशल बसें चलाने जा रहा है। कानपुर, दिल्ली के साथ गोरखपुर रूट पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। 56 बसें प्रयागराज के लिए चलेंगी। कुंडा होते हुए कानपुर रूट पर 16 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा विभाग ने प्रयागराज-फैजाबाद रूट पर बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर 20 बसों को संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

होली पर बड़े महानगरों से भारी संख्या में लोग घर लौटते हैं। यात्रियों को कोई समस्या न हो, इसके लिए रोडवेज ने अपनी कमर कस ली है। रोडवेज अपने सभी रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा, साथ ही बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। एआरएम पीके कटिहार ने बताया कि छह बसें प्रतापगढ़ से दिल्ली के लिए जाएंगी वहीं, छह बसें वहां से लौटेंगी।
ट्रेनों में सीटें फुल होने के बाद अब लोग बसों से आने का प्रयास करेंगे। ऐसे में बसों पर दबाव बढ़ेगा। इस दबाव से निपटने के लिए कुल 12 अतिरिक्त बसें प्रतापगढ़ डिपो से संचालित की जाएगी। प्रतापगढ़ से कानपुर रूट पर 16 बसों का संचालन किया जाएगा। गोरखपुर के लिए पांच तो लखनऊ के लिए 14 बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा प्रयागराज-फैजाबाद मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन

अनुबंधित बस चालकों को फेरा बढ़ाने के निर्देश
एआरएम पीके कटिहार ने अनुबंधित बस चालकों को फेरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक अनुबंधित बसें प्रतिदिन प्रयागराज के लिए छह चक्कर लगाती थीं। अब इनका फेरा बढ़ाकर आठ कर दिया गया है। 15 अनुबंधित बसें हैं। इससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। उन्होंने बताया कि पट्टी, रानीगंज, बीरापुर, सैफाबाद, कोहड़ौर, कटरागुलाब सिंह समेत लोकल रूटों पर भी बसों के अतिरिक्त फेरे लगेंगे।
रोडवेज के चालकों और परिचालकों का अवकाश निरस्त
होली तक रोडवेज के चालकों और परिचालकों का अवकाश निरस्त कर दिया गया है। 25 मार्च तक नियमित बसों का संचालन करने वाले चालकों और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें