फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार शराब माफिया के दो शराब की दुकानें सील

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
फरार चल रहे 25 हजार के इनामी शराब माफिया की दो दुकानों पर आबकारी विभाग ने ताला लगा दिया। प्रशासन की ओर से उस पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। अवैध शराब बनाने के लिए उसके निर्माणाधीन मकान में 38 ड्रम स्प्रिट बरामद हुई थी।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर निवासी कमलेश पाल के रानीगंज के सरायजमुनी स्थित निर्माणाधीन मकान से गत दिनों 38 ड्रम स्प्रिट बरामद हुई थी। जिसे निकालने के लिए पुलिस को जेसीबी लगाकर खुदाई करनी पड़ी थी। बाद में कमलेश समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। दो लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया। जबकि दो लोग अभी भी फरार चल रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल की ओर से फरार कमलेश समेत अन्य आरोपियों के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है। सोमवार को आबकारी विभाग के निरीक्षक संजय सिंह ने कमलेश पाल की रंगौली सदर स्थित लाइसेंसी दुकान को सील कर दिया गया। इसके अलावा पट्टी कोतवाली के बरारी होशियारपुर स्थित कमलेश की मां कुसुम उर्फ सुशीला देवी पाल की दुकान को सील किया गया। सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि दोनों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें