थाना इलाके के करिश्ता गांव निवासी हजारी लाल सोनी का छोटा बेटा राजेश सोनी (25) प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। मंगलवार को उसकी परीक्षा थी।कोहंडौर स्टेशन पर सरयू एक्सप्रेस ट्रेन पर बैठाने सोमवार सुबह उसका बड़ा भाई राकेश उर्फ रिंकू सोनी (27) अपाची बाइक से स्टेशन छोड़ने जा रहा था। नई बाजार कोहंडौर स्टेशन मोड़ के पास पंहुचने पर प्रतापगढ़ की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने दोनों को पीछे से रौंद दिया।
हादसे में दोनों सगे भाइयों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर तेजी से भाग निकला। आसपास के लोग पहुंचे और दोनों को तुरंत पहचान भी लिया। सूचना मिलते ही परिजन भी भागकर पहुंच गए, लेकिन आरोप है कि थाने के पुलिसकर्मी एक घंटे तक नहीं आए। सगे भाइयों को ट्रक के रौंदने की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भारी संख्या में मौके पर जमा हो गए।
लोग पुलिस के मौके पर पहुंचने को लेकर आक्रोश जताने लगे। थाने पर जाकर सूचना देने के बाद पुलिसकर्मी आए तो लोगों ने शव उठाने से रोक दिया। बाद में सीओ सिटी सुबोध गौतम मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद करीब चार घंटे बाद करीब 11 बजे बजे दोनों भाइयों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
पुलिस के मौके पर देरी से पहुंचने से परिजन व भीड़ आक्रोशित
थाना इलाके के नई बाजार में सुबह छह बजे दो सगे भाइयों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया था जिस पर स्थानीय भीड़ व परिजनों ने चार घंटे तक शव नहीं उठने दिया।लोंगो का आरोप है कि मौत की सूचना के घंटों बाद पुलिस आई। तथा लोग ट्रक चालक व मालिक को बुलाने की जिद पर अड़े थे। मृतक के पिता व बड़ा भाई मनोज उर्फ पिंटू मेला व बाजारो में अंगूठी वह पायल आदि रेडीमेड सामानों की दुकान लगाते हैं। माता- गायत्री देवी गृहणि हैं।
तीन भाई, दो बहन थे मृतक
मृतक तीन भाई थे। मनोज सोनी पिंटू (29), राकेश सोनी (26), राजेश सोनी (25) हैं। मनोज की शादी हो चुकी है। राकेश उर्फ रिंकू की पढ़ाई पूरी हो गई है। उसकी शादी होनी वाली थी और इसके लिए लड़की भी देखी जा चुकी है। सबसे छोटा भाई राजेश प्रयागराज में इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। इनको दो बहन पिंकी (34) और पूजा (26) हैं। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है।