फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत दो लोगों ने ट्रेन से कटकर दी जान

विज्ञापन
गौरा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से महिला के कटने के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत दो लोगों ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रानीगंज थाना के भैसौना गांव निवासी जैनुद्दीन (65) मनोरोगी था। उसका इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को वह प्रतापगढ़ स्टेशन पहुंच गया।
विज्ञापन

इस दौरान ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई। उधर, गौरा पेट्रोलपंप के पीछे रेलवे लाइन के किनारे एक महिला की सिरकटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई गई रात में किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें