अफीम कोठी सभागार में जिला पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र के साथ बैठे अधिकारी।
- फोटो : PRATAPGARH
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को 26 जून को अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्रों का वितरण किया जाएगा। बृहस्पतिवार को सपा प्रत्याशी अमरावती ने दो सेटों में पर्चा खरीदा। जबकि जनसत्तादल लोकतांत्रिक की प्रत्याशी माधुरी पटेल ने चार सेटों में पर्चा लिया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। अफीम कोठी में दो दिन से नामांकन पत्रों की बिक्री हो रही है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की प्रत्याशी माधुरी पटेल ने चार सेटों में पर्चा खरीदा है। जबकि सपा प्रत्याशी अमरावती ने दो सेटों में पर्चा खरीदा है।
26 जून को 11 से तीन बजे तक अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे और तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। 29 जून को 11 से तीन बजे के मध्य प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। बृहस्पतिवार को अफीम कोठी में सहायक निर्वाचन अधिकारी एसपी बरनवाल नामांकन पत्रों की बिक्री की जानकारी लेते रहे।