फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पीछे करने के दौरान गाड़ी में बैठे दो बच्चे दबे, एक की मौत

विज्ञापन
accident
विज्ञापन
शादी में डीजे वाहन पीछे करने के दौरान दो बच्चे उसकी चपेट में आकर दब गए। आननफानन में दोनों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी खबर मिलने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। बच्चे के पिता ने डीजे संचालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के धनवसिया गांव निवासी हरिश्चंद्र के बेटे सूरज की बारात सोमवार रात बाघराय थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी अवधेश गौतम के घर गई थी। रात करीब 9.30 बजे द्वारपूजा के दौरान डीजे बज रहा था। गांव के बच्चे और युवा डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी बीच डीजे संचालक गाड़ी स्टार्ट कर अचानक पीछे करने लगा।
इससे डांस कर रहे विकास उर्फ वीरू (10) पुत्र विनोद कुमार गौतम और आकाश कुमार (14) पुत्र रामसजीवन डीजे वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। परिजन दोनों को प्रयागराज जनपद के नवाबगंज बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां डाक्टरों ने विकास उर्फ वीरू को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। शादी वाले परिवार में खुशियों की जगह मातम पसर गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने किसी तरह शादी की रस्म पूरी कराई। मृतक के पिता विनोद कुमार ने डीजे संचालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मृतक के पिता विनोद, मां समुद्रा देवी बहन सैलबी, पल्लवी, जाहन्वी, भाई बिकरु का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें