फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने पुलिस जीप में मारी टक्कर,चार घायल

विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र में मिनी ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
फतनपुर इलाके में धरी मोड़ पर बुधवार भोर में ट्रक ने पुलिस की जीप में टक्कर मार दी। इससे चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फतनपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर राजकुमार पांडेय अपने हमराह चंदन यादव, रंजीत प्रजापति और होमगार्ड राकेश यादव के साथ बुधवार भोर में गश्त पर थे।
विज्ञापन

धरी मोड़ के पास मुंगराबादशाहपुर की तरफ से आ रहे अनियंत्रित टमाटर लदे ट्रक ने पुलिस की जीप में टक्कर मार दी। जिससे पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में जीप में सवार चारों पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी गौरा में भर्ती कराया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। उपचार के बाद घायल पुलिसकर्मियों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें