फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के भाई ने लगाया जानलेवा हमले व फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज के पूर्व विधायक धीरज ओझा के भाई नीरज ओझा ने खुद पर हमले व फायरिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से भी हमले व फायरिंग का आरोप लगाया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के बभनमई स्थित अपने घर से सोमवार की शाम पूर्व विधायक के भाई नीरज ओझा अपनी स्कार्पियो से कार्यालय जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों के रोकने पर वह चाय पीने लगे। तभी तीन बाइक से पहुंचे नौ लोग उनसे भिड़ गए। चुनावी रंजिश में गालीगलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए।
आसपास के लोगों के हस्तक्षेप पर आरोपी आगे बढ़ गए। वह अपने समर्थकों के साथ कार्यालय की ओर जाने लगे। रास्ते में बाइक सवार हमलावर फायरिंग करने लगे। वह और उनके साथी बाल-बाल बच गए। वह किसी तरह वहां से भागकर कार्यालय पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हमलावर लगातार कह रहे थे कि अब रानीगंज में उनका विधायक है।
विज्ञापन

वे लोग अब सबक सिखाएंगे। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करने के बाद लौट गई। पूर्व विधायक के भाई नीरज ओझा ने नौ नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
वहीं दूसरी ओर, बभनमई के रहने वाले शुभम मिश्रा के परिवार के लोगों ने पूर्व विधायक के भाई पर आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि पूर्व विधायक के भाई ने चुनावी रंजिश में हमला किया। अपने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग की। सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। दूसरे पक्ष के लोगों ने अभी मौखिक सूचना दी है। तहरीर मिलने पर उनके आरोपों की भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें