फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमए-बीएड वाले भी पंचायत सहायक की नौकरी पाने की रेस में

Thu, 12 Aug 2021 07:27 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

बेरोजगारी के चलते इस पद को प्राप्त करने के लिए स्नातक और परास्नातक डिग्री धारक लाइन में लग गए हैं। बीएससी, बीकाम, एमए और बीएड डिग्री धारक आवेदन कर रहे हैं। अभी तक 35 सौ से अधिक आवेदन विभाग को मिल चुके हैं।
विज्ञापन
job
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के 1193 गांवों में छह हजार रुपये में पंचायत सहायक की नौकरी करने के लिए एमए- बीएड भी आवेदन कर रहे हैं। जबकि शासन ने कक्षा 12 तक ही शैक्षिक योग्यता मांगी है। उच्च शिक्षा हासिल करने वाले भी पंचायत सहायक बनने के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। पंचायत सहायकों को हर माह 6000 रुपये मानदेय मिलेगा।
विज्ञापन


बेरोजगारी के चलते इस पद को प्राप्त करने के लिए स्नातक और परास्नातक डिग्री धारक लाइन में लग गए हैं। बीएससी, बीकाम, एमए और बीएड डिग्री धारक आवेदन कर रहे हैं। अभी तक 35 सौ से अधिक आवेदन विभाग को मिल चुके हैं। जिस श्रेणी में प्रधान पद के लिए ग्राम सभा आरक्षित है। उसी श्रेणी के पंचायत सहायक को आवेदन करना है।

सामान्य श्रेणी के गांवों में काफी मारामारी है मगर आरक्षित श्रेणी वाले गांवों में कम संख्या में अभ्यर्थी अपना आवेदन कर रहे हैं। जिले के 1193 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति होनी है। इसके लिए अभ्यर्थी ग्राम पंचायत, विकासखंड व जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


पंचायत सहायक पद पर होने वाली नियुक्ति के लिए ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ ब्लाक और डीपीआरओ कार्यालय में भी आवेदन जमा किया जा रहा है। आवेदन मिलने के बाद पंचायत सहायक की नियुक्ति शासन के नियमानुसार होगी। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत से मिलने वाले आवेदन की मेरिट भी बनाई जाएगी। अभी तक देखने में यह आ रहा है कि परास्नातक वाले भी अपना आवेदन कर रहे हैं। मेरिट के हिसाब से चयन होगा।- रविकांत द्विवेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें