फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसलिंग से चूकने वालों को मिला अंतिम मौका

विज्ञापन
शिक्षक भर्ती
विज्ञापन

प्रतापगढ़।  69,000 सहायक अध्यापक भर्ती में काउंसलिंग कराने वाले पहले और दूसरे चरण के अभ्यर्थियों को अंतिम मौका दिया गया है। नौ से 11 दिसंबर के बीच बीएसए कार्यालय पहुंचकर काउंसलिंग करा सकते हैं। इधर नियुक्ति पत्र से वंचित अभ्यर्थियों को नौ और दस दिसंबर को बुलाया गया है।  

विज्ञापन



पहले और दूसरे चरण की काउंसलिंग कराने से चूकने वाले अभ्यर्थियों को  एक और मौका दिया गया है। शासन के इस फैसले से बीएसए कार्यालय का चक्कर लगाने वाले अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पहले और दूसरे चरण में काउंसलिंग कराने से चूकने वाले अभ्यर्थी नौ से ग्यारह दिसंबर के बीच कार्यालय पहुंचकर काउंसलिंग करा सकते हैं। इधर, पहले और दूसरे चरण की काउंसलिंग में जिन अभ्यर्थियों को किसी
विज्ञापन



विसंगति के चलते नियुक्ति पत्र रोक दिया गया था, उन्हें भी नौ और दस दिसंबर को कार्यालय में प्रस्तुत होकर प्रत्यावेदन करने को कहा है।


91 शिक्षकों ने दर्ज कराई अपनी उपस्थिति
दूसरी काउंसलिंग में नियुक्ति पत्र पाने वाले 91 शिक्षकों ने मंगलवार को अपनी उप
स्थिति दर्ज कराने में सफल रहे। जबकि तीन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपनी उपस्थिति नहीं दर्ज कराई है। हालांकि उन्हें सप्ताह भर का समय दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें